पति के साथ बहन के घर जा रही महिला ब्रकर पर उछली बाइक, मौत

पति के साथ बहन के घर जा रही महिला ब्रकर पर उछली बाइक, मौत

केटी न्यूज/बलिया

राह चलते गति अवरोधक पर बाइक उछल गयी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गयी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना बैरिया.रेवती मार्ग पर दलित बस्ती के निकट सोमवार की है। ज्ञान्ती देवी 35 वर्ष पत्नी सुगम राम निवासी सिंगही थाना सहतवार के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर बैरिया अपनी बहन के घर आ रही थी। इसी बीच रेवती मार्ग पर बैरिया दलित बस्ती के पास सड़क पर बने अबैध गति अवरोधक पर मोटरसाइकिल उछल गयी।

जिससे पीछे बैठी ज्ञान्ती देवी मुह के बल सड़क पर गिर गयी। स्थानीय लोगों ने ज्ञान्ती देवी को सोनबरसा अस्पताल पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकांश सड़को पर सम्बंधित विभाग के अनुमति के बिना बड़ी संख्या में अवैध गति अवरोधक स्थानीय लोगों द्वारा सड़कों  पर बना लिया गया है। जिसके क्रम में सोमवार को ज्ञान्ती देवी की मौत अवैध गति अवरोधक के चलते हो गयी।