सड़क दुर्घटना में राजपुर के युवक की मौत, दूसरा गंभीर

राजपुर थाना क्षेत्र के बारूपुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी 34 वर्षीय राजेश कुमार राम की तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से दर्दनाक मौत हो गई है।

सड़क दुर्घटना में राजपुर के युवक की मौत, दूसरा गंभीर

- सासाराम के अगरेर में बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए थे बाइक सवार युवक, इलाज के दौरान एक ने तोड़ा दम, शव आते ही पसरा मातम 

केटी न्यूज/राजपुर  

राजपुर थाना क्षेत्र के बारूपुर पंचायत अंतर्गत रघुनाथपुर गांव निवासी 34 वर्षीय राजेश कुमार राम की तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से दर्दनाक मौत हो गई है। वही, उसके पड़ोसी कृष्ण कुमार हालत काफी नाजुक बनी हुई है। घटना रोहतास जिले के सासाराम के अगरेर में हुई। जब उसका शव शुक्रवार की सुबह घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी एवं बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है। राजेश की मौत से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया, अब उनके परिवार में कमाने वाला कोई व्यक्ति नहीं है। राजेश की तीन पुत्रियां है।

मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर निवासी नान्हू राम का पुत्र राजेश कुमार एवं बिगु राम 32 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार राम अपने परिवार की रोजी-रोटी चलाने के लिए बिजली विभाग में किसी कंपनी में मजदूरी पर रोहतास जिला के सासाराम में प्रीपेड मीटर लगाने का काम कर रहे थे। गुरुवार के दिन दोनों सासाराम शहर से दूर अगरेर गांव में मीटर लगाने के लिए गए थे। काम समाप्त होने के बाद देर शाम दोनों एक ही बाइक से अपने आवास की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मोकर पुल के नजदीक पहुंची, इसी समय विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक से गिरकर बेहोश हो गए। बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर इन दोनों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टारों ने राजेश कुमार राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कृष्ण कुमार राम जिंदगी एवं मौत से जूझ रहा है। जिसका अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। मृतक का शव शुक्रवार की सुबह घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

गांव के समाज सेवी मारकंडेय राम, सोनू मुखिया, पिंटू राम, मनोज राम, संजय राम ,सतेंद्र राम, सरोज राम, जीतेन्द्र राम ने बताया कि इनकी तीन बेटियां हैं। वे परिवार की माली हालत सुधारने के लिए मजदूरी का काम करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इन लोगों ने प्रशासन से उचित मुआवजा राशि की मांग की है।