दोस्त की बहन की शादी से लौट रहे युवकों को वाहन ने मारी टक्कर मौत, दो की हालत गंभीर
![दोस्त की बहन की शादी से लौट रहे युवकों को वाहन ने मारी टक्कर मौत, दो की हालत गंभीर](https://keshavtimes.com/uploads/images/202305/image_750x_6452204d3faa9.jpg)
केटी न्यूज/आरा
सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। दुघर्टना में दो दोस्त और घायल हो गए। किशोर अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गया। जहां से लौट रहा था। उसी दौरान हादसा आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर-बेहरा गांव के समीप दुघर्टना हुई। दुघर्टना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल किशोर को सदर अस्पताल आरा परन्तु रास्ते में ही मौत हो गई।
मृत किशोर की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी निरंजन कुमार 17 पिता स्व. लक्षमण राम के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान अवधेश यादव मिथिलेश यादव समेत तीन जख्मी हैं। इधर, मृत नाबालिग के बड़े भाई सोनू ने बताया कि आज शाम अपने गांव से बाइक पर सवार होकर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। रात में मौत की सूचना मिली। जिसके बाद गांव में कोहराम गया।