Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान
Keshav Times

मोतिहारी में पुलिस कस्टडी में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई

मोतिहारी में पुलिस कस्टडी में एक बंदी नन्हकू कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

मोतिहारी में पुलिस कस्टडी में एक बंदी  की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई
Murder

केटी न्यूज़/मोतिहारी

झारोखर थाना से एक खबर सामने आ रही है।मोतिहारी में पुलिस कस्टडी में एक बंदी नन्हकू कुमार यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस ने नन्हकू की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हुई है।मृतक आरोपी के परिजनों ने थानाध्यक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। 

मोतिहारी में पुलिस कस्टडी में एक बंदी  की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई

एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि बाइक चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है। परिजनों ने कई तरह के आरोप लगाए है। इसलिए घटना की जांच निष्पक्ष और स्वतंत्र कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उसपर कार्रवाई की जाएगी।पहली नज़र में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

मोतिहारी में पुलिस कस्टडी में एक बंदी  की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को बाइक चोरी के आरोप में नन्हकू कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। नन्हकू के परिजनों ने 11 बजे रात में उसे खाना खिलाया। इसके बाद वो लोग घर लौट गए।। गुरुवार सुबह नन्हकू से मिलने परिजन गए तो थाने में कोई नहीं था।पुलिस से नहीं मिली मौत की सूचना चचेरे भाई ने बताया कि थाने के आसपास कुछ लोगों से पता किए तो जानकारी मिली कि उसे घोड़ासहन पीएचसी में इलाज के लिए ले गया है। हमलोग भागे-दौड़े वहां पहुंचे तो यहां भी नहीं मिला। इसके बाद जानकारी मिली कि नन्हकू की मौत हो गई है और शव को सदर अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि झड़ोखर थानाध्यक्ष शिवनाथ मांझी ने पीट-पीटकर मार डाला है।

मोतिहारी में पुलिस कस्टडी में एक बंदी  की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई

गुरुवार की सुबह परिजनों को मौत की सूचना मिली तो ग्रामीण थाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बांस-बल्ले से पुलिस पर हमला करने का प्रयास भी किया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी शिखर चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।