दूध के 400 रुपए के विवाद का अंजाम हुआ 3 की मौत एक घायल, 12 हुए गिरफ्तार, 50 राउंड हुई थी फायरिंग, पटना की घटना

गुरुवार की देर रात फतुआ पटना जिला के सुरगा पर गांव में महज 400 रुपए के विवाद में दो पटीदारों में मारपीट हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों से करीब 50 राउंड फायरिंग की गई। इस गोलीबारी से आसपास के लोग दहशत में आ गए।

दूध के 400 रुपए के विवाद का अंजाम हुआ 3 की मौत एक घायल, 12 हुए गिरफ्तार, 50 राउंड हुई थी फायरिंग, पटना की घटना
केटी न्यूज़, पटना। गुरुवार की देर रात फतुआ पटना जिला के सुरगा पर गांव में महज 400 रुपए के विवाद में दो पटीदारों में मारपीट हो गई। उसके बाद दोनों पक्षों से करीब 50 राउंड फायरिंग की गई। इस गोलीबारी से आसपास के लोग दहशत में आ गए। इसी बीच तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। घटना की पर 7 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। मरने वालों में कल्लू सिंह पक्ष से जय सिंह (50) तथा शैलेश कुमार (30) है, जबकि शिवजी प्रसाद के पक्ष से प्रदीप कुमार (35) है। घायल युवक को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
मामले में जानकारी देते हुए पटना SSP राजीव मिश्रा ने कहा है कि अब तक 12 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। एक रायफल और एक शॉट गन और 12 खोखा बरामद किया गया है। तीनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। और एक युवक को गोली लगी है, जिसका इलाज पटना में चल रहा है। 
वही ग्रामीण SP संदीप सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फतुहा थाना अंतर्गत गांव सुरगा पर और निआजीपुर के रहने वाले एक ही समुदाय के लोगों के बीच विवाद था। जिसमें फायरिंग हुई और तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूछताछ की जा रही है। पूरे एरिया में पुलिस कैंप कर रही है। वही फतुहा के डीएसपी सियाराम यादव भी पहुंचे उन्होंने बताया कि दोनों पटीदारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में यह घटना हुई है। बता दें कि दोनों पक्षों से तीन लोगों की मौत और एक युवक के घायल होने के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस की तैनाती कर दी गई है।