चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सूरत से मुजफ्फरपुर जा रहा था

दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत टुड़ीगंज स्टेशन के पूर्व एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, जब डाउन दिशा में जा रही एक मेल ट्रेन से यात्री अचानक नीचे गिर पड़ा। गिरने के साथ ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, सूरत से मुजफ्फरपुर जा रहा था

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत टुड़ीगंज स्टेशन के पूर्व एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, जब डाउन दिशा में जा रही एक मेल ट्रेन से यात्री अचानक नीचे गिर पड़ा। गिरने के साथ ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बक्सर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के सोहनपुर कटहरा गांव निवासी गुरुदेव कुमार (24) के रूप में हुई है, जो दिलीप कुमार यादव का पुत्र था। बताया जा रहा है कि वह सूरत से मुजफ्फरपुर की यात्रा पर था और इसी दौरान यह हादसा हो गया।रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हालांकि, घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।