नुआंव में खिड़की का ग्रिल काट चोरी मामले में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में बीते दिनों हुई बड़ी चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

नुआंव में खिड़की का ग्रिल काट चोरी मामले में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में बीते दिनों हुई बड़ी चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नुआंव गांव निवासी धनजी यादव के घर 23 अप्रैल की मध्य रात्रि अज्ञात चोर पहुंचे। चोरों ने पहले घर की खिड़की का ग्रिल काटा और फिर उसी रास्ते मकान के अंदर दाखिल हो गए।

इसके बाद घर में रखी अलमारी को निशाना बनाया। अलमारी में रखे 70 हजार रुपये नगद, सोने की चेन, कनफूल, चांदी की हसुली सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए।घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह तब हुई, जब वे नींद से जागे और घर का सामान बिखरा देखा। अलमारी खुली हुई थी तथा नगदी और गहने गायब थे। चोरी की सूचना मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।पीड़ित गृहस्वामी धनजी यादव ने स्थानीय थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।