केसठ में वार्षिक परीक्षा शुरू, 3424 छात्र-छात्राएं हुए शामिल
प्रखंड के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में बिहार शिक्षा परियोजना की देखरेख में गुरुवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। यह परीक्षा 19 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहले दिन गुरुवार को पहली पाली में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों की हिंदी विषय की मौखिक परीक्षा ली गई।
केटी न्यूज/केसठ।

परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम लगातार विद्यालयों से परीक्षा संचालन की जानकारी लेते रहे।उन्होंने बताया कि प्रखंड के 27 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कुल 3,630 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनमें से गुरुवार को कक्षा 1 से 8 तक के 3,424 छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए। वहीं परीक्षा के वीक्षण कार्य के लिए 104 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।