कर्मनाशा के पास ट्रेन से गिरी महिला के शव की दो दिन बाद हुई शिनाख्त

दो दिन पहले दानापुर-डीडीयू रेलखंड के चौसा स्टेशन से पश्चिम कर्मनाशा पुल के समीप अप लाइन पर किसी ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद पहुंची रेल पुलिस शव को उठा लायी, हालांकि शिनाख्त नहीं होने पर रेल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद पहचान के लिए शव को सुरक्षित रखी थी।

कर्मनाशा के पास ट्रेन से गिरी महिला के शव की दो दिन बाद हुई शिनाख्त
मुर्तक कि महिला फाइल फोटो

- राजपुर की रौनी गांव की रहने वाली थी महिला, बेटी से मिलने दिल्ली जाने के क्रम में ट्रेन से गिर गई 

केटी न्यूज/बक्सर

दो दिन पहले दानापुर-डीडीयू रेलखंड के चौसा स्टेशन से पश्चिम कर्मनाशा पुल के समीप अप लाइन पर किसी ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद पहुंची रेल पुलिस शव को उठा लायी, हालांकि शिनाख्त नहीं होने पर रेल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद पहचान के लिए शव को सुरक्षित रखी थी। दो दिन बाद ढूंढते पहुंचे परिजन तो पहचान के साथ घटनाक्रम की भी जानकारी हो गई। वही रेल पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

उक्त महिला के सम्बंध में बताया जाता है कि वह राजपुर थाना क्षेत्र के रौनी गांव की रहने वाली है। जिसकी पहचान रौनी गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय की पत्नी 55 वर्षीय मंजू देवी के रूप  में  हुई है। रविवार को वह घर से बेटी से मिलने बक्सर से ट्रेन पकड़ दिल्ली जा रही थी। इसकी सूचना पूर्व में बेटी व उसके परिवार को दिया गया था। जहा ट्रेन के समय मे दिल्ली स्टेशन पर महिला मंजू देवी की ट्रेन से नहीं उतरने पर कई तरह आशंका व्यक्त करते हुए रौनी व अन्य रिश्तेदारों को सूचित कर ढूंढने का प्रयास किया जाने लगा।

काफी ढूंढने के बाद जब महिला का कहीं पता नहीं चल पाया तो परिजनों द्वारा इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने बताया कि एक महिला के शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है। जब परिजन पहुंचे और शव देखा तो पहचान की गई। जिनको ढूढ़ रहे थे वे लोग महिला का शव मिला।

जीआरपी ने बताया कि महिला का शव कर्मनाशा के पास से बरामद किया गया था। पहचान नहीं होने पर सुरक्षित रखा गया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन पोस्टमार्टम हाउस से महिला के शव को दाह संस्कार के लिए लिए चले गए।

 जीआरपी प्रभारी अरुण प्रसाद ने बताया की महिला की रखी गए सुरक्षित शव की पहचान हो गई। कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात के रूप में कर्मनाशा नदी के पास रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया था। दो दिन बाद पहचान हो पाई।

उक्त महिला राजपुर के रौनी गांव की विनोद पांडेय की पत्नी मंजू देवी है। गौरतलब हो कि कर्मनाशा पुल के पास हाल के दिनों में टेªन से गिर दो युवकों की मौत भी हो चुकी है। कर्मनाशा पुल के पास लगातार यात्रियों के गिरने से कई सवाल खड़े हो रहे है।