बक्सर में अज्ञात बाइक सवार ने दिव्यांग ई -रिक्शा चालक युवक को मारी टक्कर, मौत

बक्सर में अज्ञात बाइक सवार ने दिव्यांग ई -रिक्शा चालक युवक को मारी टक्कर, मौत

केटी न्यूज /बक्सर

आरा-बक्सर फोर लेन पर बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार की देर रात साढ़े दस बजे चुरामनपुर गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों की माने तो युवक सड़क पार कर रहा था। उसी समय अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। परन्तु रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के द्वारा घटना की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान चुरामन पुर गांव निवासी पकौड़ी यादव 41 पिता बबन यादव के रूप में हुई। पकौड़ी पेशे से रिक्शा चलता था। दोनों पैर से दिव्यांग था।