सड़क दुघर्टना में ब्रह्मपुर के चाय दुकानदार की मौत, भतीजा घायल

सड़क दुघर्टना में ब्रह्मपुर के चाय दुकानदार की मौत, भतीजा घायल

केटी न्यूज/आरा

सड़क दुघर्टना में ब्रह्मपुर के एक व्यवसायी की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दुघर्टना बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति स्थान पर हुई। मृतक व्यवसायी की पहचान बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर ललन के डेरा गांव निवासी विश्वामित्र नोनिया 35 वर्ष पिता रामजी के रूप में हुई। मृतक की आरा-बक्सर फोरलेन पर ब्रह्मपुर के स्थित पेट्रोल पंप के पास समोसा व चाय की दुकान थी। मृतक मारपीट की एक घटना में आरोपित था और पुलिस से बचने को पिछले कुछ दिनों से इधर-उधर भागा चलता था। जख्मी युवक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी गांव निवासी मनन नोनिया का 18 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार है। दोनों रिश्ते में मृत फूफा-भतीजा हैं।

अर्जुन कुमार ने बताया कि उसके फूफा विश्वामित्र नोनिया सोमवार की सुबह उसके गांव आए थे। दोनों बाइक से ब्रह्मपुर जा रहे थे। उसके फूफा बाइक चला रहे थे और वह पीछे बैठा था। उसी दौरान जगदीशपुर थाना के त्रिमूर्ति स्थान के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। उसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों द्वारा विश्वमित्र नोनिया को मृत घोषित कर दिया। मृत विश्वकर्मा नोनिया की पत्नी बबीता देवी ने कहा कि गांव का एक व्यक्ति दुकान से तीन हजार रुपए का उधार में चाय और समोसा खाया था। उनके पति द्वारा पैसे मांगने पर उसने देने से मना कर दिया। उसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। उस मामले के  लेकर उस व्यक्ति द्वारा उसके पति पर प्राथमिक की दर्ज करा दी गई थी। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए वह करीब डेढ़ महीना इधर-उधर रहा करते थे।‌