Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

जाम से जूझते रहे परीक्षार्थी व आम यात्री, बेफिक्र बना रहा प्रशासन

मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को मैट्रिक के परीक्षार्थी पूरे दिन जाम से जूझते रहे। जाम का सबसे अधिक दंश दोपहर में देखा गया, जब प्रथम पाली की परीक्षा संपन्न हुई।

जाम से जूझते रहे परीक्षार्थी व आम यात्री, बेफिक्र बना रहा प्रशासन

जाम से जूझते रहे परीक्षार्थी व आम यात्री, बेफिक्र बना रहा प्रशासन

जाम से जूझते रहे परीक्षार्थी व आम यात्री, बेफिक्र बना रहा प्रशासन

केटी न्यूज/डुमरांव

प्रथम पाली की परीक्षा संपन्न होते ही जहां परीक्षार्थी अपने घर जाने के लिए बेताब थे तो दूसरी पाली के परीक्षार्थी भी अपने निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने के लिए परेशान हो गए थे। इस दौरान स्टेशन रोड, राजगोला रोड, चौक रोड के अलावे लिंक मार्गों पर भी जाम लग गया था।

जाम से जूझते रहे परीक्षार्थी व आम यात्री, बेफिक्र बना रहा प्रशासन

एक तरफ मैट्रिक परीक्षा तो दूसरी तरफ शुभ लग्नों के कारण बाजार में भीड़ अधिक थी। जिस कारण पूरे दिन जाम लगते रहा। सबसे खराब स्थिति नया थाना से लेकर लंगटू महादेव मंदिर तक तथा राजगोला से लेकर चौक तक की थी। जाम के दौरान पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। परीक्षार्थी काफी परेशान हो गए थे, यही हाल उनके अभिभावकों का भी था। 

जाम से जूझते रहे परीक्षार्थी व आम यात्री, बेफिक्र बना रहा प्रशासन

इसके अलावे आम यात्रियों को भी इस जाम से जूझना पड़ा। कई लोग तो अपने निर्धारित वाहन को छोड़ पैदल ही परीक्षा केन्द्र पर पहुंच रहे थे। इस दौरान लोग व्यवस्था को भी कोसते नजर आ रहे थे। मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन से ही परीक्षार्थियों को जाम से जूझना पड़ा, वहीं अंतिम दिन भी उन्हें राहत नहीं मिल पाई।

जाम से जूझते रहे परीक्षार्थी व आम यात्री, बेफिक्र बना रहा प्रशासन

इस दौरान कही भी स्थानीय प्रशासन नजर नहीं आ रहा था। शहरवासियों का कहना है कि पूरे दिन जाम का दंश झेलना पड़ा। शहर में लगातार लग रहे जाम के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

जाम से जूझते रहे परीक्षार्थी व आम यात्री, बेफिक्र बना रहा प्रशासन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।