'पीओके' के हालत बिगड़े,एक लड़का फायरिंग में घायल और एक पुलिस अफसर की मौत

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों को राशन की कमी से जूझना पड़ रहा है।

'पीओके' के हालत बिगड़े,एक लड़का फायरिंग में घायल और एक पुलिस अफसर की मौत
Pok Protest

केटी न्यूज़/दिल्ली

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में लोगों को राशन की कमी से जूझना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों की पुलिस और सेना से झड़प हो रही है।झड़प में एक पुलिस अधिकारी मारा गया है।वहां के इस्लामगढ़ शहर में पुलिस के साथ तैनात उप निरीक्षक अदनान कुरेशी को किसी ने गोली मार दी। सीने पर गोली लगने के बाद उनकी मौत हो गई।100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।पुलिस फायरिंग में एक लड़का भी घायल हुआ है।

जम्मू कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी  द्वारा विरोध जताया जा रहा है।लोग लगातार आटे की कमी, बढ़ रहीं कीमतों और बिजली की किल्लत का विरोध कर रहे हैं।यहां दुकानें बंद हैं, सड़कों पर आवाजाही ठप की गई है।जिसके बाद यहां सेना भी उतारी गई है। तनाव घटने के बजाय लगातार बढ़ रहा है।पुंछ और कोटली के रास्ते लोगों की भीड़ रैली के लिए जा रही थी।मार्च को देखते हुए पुलिस ने मजफ्फराबाद और मीरपुर के कई इलाकों में छापामारी की है। यहां से लगभग 70 जेएमसी वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया है।दादियाल में भी खूब झड़पें पुलिस के साथ हुई हैं।पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में शुक्रवार को स्ट्राइक जारी थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस और सेना पर पत्थरबाजी की।अधिकारियों ने राजधानी जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।