कमजोर नहीं है कांग्रेस : 2024 में केन्द्र से मोदी राज का होगा सफाया - लालू यादव

#laluyadav #laluyadavlive #brakingnews #rjdnews #rjd #tejswiyadav

कमजोर नहीं है कांग्रेस : 2024 में केन्द्र से मोदी राज का होगा सफाया - लालू यादव
लालू प्रसाद यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित करते राजद विधायक शंभू नाथ सिंह यादव

राजद सुप्रिमों लालू प्रसाद यादव का अभिवादन करते सदर विधायक संजय कुमार उर्फ मुन्ना तिवारी

- ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव के बेटे के तिलक समारोह में चक्की पहुंचे राजद सुप्रिमो लालू यादव

- विधायक ने पहनाया चांदी का मुकुट, राजद सुप्रिमो के हाथों कराया माता पिता के प्रतिमा का अनावरण

केटी न्यूज/चक्की

कांग्रेस कमजोर नहीं हुई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इस बात के प्रमाण मिल जाएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में मोदी राज समाप्त हो जाएगा। उक्त बातें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को चक्की गांव में कही। अवसर था ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह के छोटे बेटे अमरेश यादव के तिलक समारोह का। दिन में ही संपन्न हुए तिलक समारोह में शामिल होने लालू प्रसाद आए थे। चक्की पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वही ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ ने चांदी का मुकुट पहना उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव के हाथों अपने माता पिता के प्रतिमा का अनावरण भी करवाया। अपने संबोधन में लालू यादव ने मुख्य रूप से तिलकोत्सव समारोह पर फोकस किया। उन्होंने स्थानीय विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में दियारा क्षेत्र का बहुत विकास हुआ है। अब तेजस्वी यादव के साथ मिल विकास ये विकास की गति को और बढ़ाएंगे। उन्होंने तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत का खास तवज्जों नहीं दिया और बताया कि लोकसभा चुनाव कुछ अलग अंदाज में होने जा रहा है। वही राजद सुप्रीमो के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नया भोजपुर चौक से लेकर चक्की गांव तक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ताकी कही से कोई चूक न हो जाए। हालांकि इस कार्यक्रम में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह शामिल नहीं हुए। लेकिन पोस्टर में उनकी तस्वीर लगी थी। वही मौके पर बक्सर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, डुमरांव विधायक डा. अजित कुमार सिंह, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, सिमरी प्रखंड अध्यक्ष अमीरी लाल यादव, अंगद यादव समेत राजद के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।