महिला जज के खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए डेढ़ लाख मचा हडकंप

महिला जज के खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए डेढ़ लाख मचा हडकंप

केटी न्यूज/ सासाराम

महिला जज के बैंक एकाउंट लाखों रूपए साइबर अपराधियों द्वारा उड़ा लिए है। जिसके बाद जज के द्वारा सासाराम नगर थाना में गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला व्यवहार न्यायालय की प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी हिमसिखा मिश्रा के बैंक एकाउंट से हैकरों ने कुल एक लाख 53 हजार 499 रूपये की निकासी की है। साइबर अपराधियों के द्वारा जज के एसबीआई के एकांउट से तीन बार में यह निकासी की गई है। पहले 99,999 रुपए की निकासी की गई।

उसके बाद 15, 000 व 38,500 की निकासी की गई। बैंक खाते से कुल 1,53,499 रूपये की निकासी की गई है। एफआईआर में बताया गया है कि जज के द्वारा बैंक में अपने लोन की लिमिट बढाने के लिए अपना जरूरी कागजात जमा की थी। जिसके बाद उनके एकाउंट में साइबर अपराधियों ने उक्त रुपयों की निकासी की है। जज के बैंक खाते के साइबर क्राइम होने की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप है। रोहतास पुलिस का साइबर सेल ने मामले जांच शुरू कर दी है।