Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

दिल्ली में क्रिकेट खेलते समय धरहरा निवासी युवक की मौत

दिल्ली में क्रिकेट खेलते हुए लगी गंभीर चोट ने कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के 20 वर्षीय नीतीश कुमार की जिंदगी छीन ली। नुआंव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कुशवाहा के छोटे पुत्र नीतीश की असामयिक मौत ने गांव को ऐसी सदमे की स्थिति में डाल दिया है, जिससे उबरना आसान नहीं होगा।

दिल्ली में क्रिकेट खेलते समय धरहरा निवासी युवक की मौत

केटी न्यूज/डुमरांव

दिल्ली में क्रिकेट खेलते हुए लगी गंभीर चोट ने कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के 20 वर्षीय नीतीश कुमार की जिंदगी छीन ली। नुआंव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कुशवाहा के छोटे पुत्र नीतीश की असामयिक मौत ने गांव को ऐसी सदमे की स्थिति में डाल दिया है, जिससे उबरना आसान नहीं होगा।

दिल्ली में क्रिकेट खेलते समय धरहरा निवासी युवक की मौत

गत 22 नवंबर को दिल्ली की एक निजी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान हुए मैच में नीतीश को गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल ले जाने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का लक्ष्य लेकर मेहनत और अनुशासन की मिसाल बन चुके नीतीश का इस तरह जाना पूरे क्षेत्र के लिए किसी बड़े आघात से कम नहीं है।

मंगलवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर धरहरा पहुंचा तो गांव शोक की चीखों से गूंज उठा। बेटों के सपनों को हर पल सिर पर उठाए रखने वाले पिता लक्ष्मण सिंह जब अपने ही बेटे की अर्थी को कंधा देते दिखे, तो वहां मौजूद कोई भी आंख नम हुए बिना नहीं रह सका। सैकड़ों ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ेकृहर कोई स्तब्ध, हर कोई अविश्वास में।

दिल्ली में क्रिकेट खेलते समय धरहरा निवासी युवक की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। पूर्व विधायक ने कहा कि नीतीश जैसे अनुशासित और प्रतिभाशाली युवा का जाना केवल एक परिवार का नुकसान नहीं बल्कि पूरे समाज की हानि है।गांव वालों के अनुसार, बचपन से मेधावी और खेलों में सक्रिय नीतीश ने कभी हार मानना नहीं सीखा था। दिल्ली में रहकर वह अपने सपनों की उड़ान भरने ही वाले थे, लेकिन नियति ने उन्हें बीच रास्ते से ही छीन लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।