घिनौनी हरकत, सिमरी में पूर्व वार्ड सदस्य ने छह वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

घिनौनी हरकत, सिमरी में पूर्व वार्ड सदस्य ने छह वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

केटी न्यूज/ सिमरी

सिमरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक 35 वर्षीय युवक ने छह वर्षीय मासूम के साथ घिनौनी हरकत की है। घटना के बाद से ही पीड़िता की हालत खराब है। वही आरोपी फरार हो गया है। घटना दो दिन पहले की है। आरोपी पूर्व वार्ड सदस्य हैं तथा रिश्ते में पीड़िता उसकी चचेरी भतीजी लगती है।  जानकारी के अनुसार इस मामले में गुरुवार को पूरे दिन पंचायती का प्रयास भी किया गया। लेकिन परिजनों ने

शुक्रवार को सिमरी पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वही इस घटना के बाद ग्रामीणों में आरोपी के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। सूत्रों की माने तो पुलिस उसके परिजनों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादी शुदा है।