भीषण गर्मी में बिजली विभाग की तत्परता, पुराना भोजपुर में 8 घंटे में बहाल हुई आपूर्ति

भीषण गर्मी के बीच पुराना भोजपुर के लोगों को उस समय राहत मिली, जब बिजली विभाग ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर को महज आठ घंटे में बदलकर इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। नया भोजपुर प्रशाखा अंतर्गत चौक स्थित स्टेशन रोड में लगे 200 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक गंभीर तकनीकी खराबी आ जाने से पूरे क्षेत्र में बिजली संकट उत्पन्न हो गया था।

भीषण गर्मी में बिजली विभाग की तत्परता, पुराना भोजपुर में 8 घंटे में बहाल हुई आपूर्ति

केटी न्यूज/डुमरांव

भीषण गर्मी के बीच पुराना भोजपुर के लोगों को उस समय राहत मिली, जब बिजली विभाग ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर को महज आठ घंटे में बदलकर इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। नया भोजपुर प्रशाखा अंतर्गत चौक स्थित स्टेशन रोड में लगे 200 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक गंभीर तकनीकी खराबी आ जाने से पूरे क्षेत्र में बिजली संकट उत्पन्न हो गया था।शनिवार को आई इस खराबी के कारण इलाके के कई घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी के इस दौर में बिजली कटने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलते ही बिजली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में कर्मियों ने खराबी को मौके पर ही ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि ट्रांसफार्मर में बड़ा फॉल्ट है, जिसे तत्काल दुरुस्त करना संभव नहीं है। इसके बाद विभाग ने बिना देर किए नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया।नया भोजपुर के प्रभारी कनीय अभियंता शैलेश कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने तेजी से काम शुरू किया। आवश्यक संसाधन जुटाकर पुराने ट्रांसफार्मर को हटाया गया और उसकी जगह नया 200 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। लगातार मेहनत के बाद मात्र आठ घंटे में बिजली आपूर्ति पुनः चालू कर दी गई।

बिजली बहाल होते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। उपभोक्ताओं ने विभाग की त्वरित कार्रवाई और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की। लोगों ने कहा कि यदि इसी तरह समस्याओं का समय पर समाधान होता रहा तो उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी।प्रभारी जेई शैलेश कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है। किसी भी क्षेत्र में खराबी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली संबंधी समस्या होने पर तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि शीघ्र समाधान किया जा सके।