चौगाई पहुंचे जगदीशपुर विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां
चौगाई प्रखंड के छोटकाडीह गांव में शनिवार को आयोजित एक निजी कार्यक्रम राजनीतिक संवाद का केंद्र बन गया, जब जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा वहां पहुंचे। विधायक के आगमन पर ग्रामीणों, समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
केटी न्यूज/चौगाई
चौगाई प्रखंड के छोटकाडीह गांव में शनिवार को आयोजित एक निजी कार्यक्रम राजनीतिक संवाद का केंद्र बन गया, जब जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा वहां पहुंचे। विधायक के आगमन पर ग्रामीणों, समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।इस दौरान विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार काम कर रही है और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार में विकास की नई दिशा तय हुई है। सरकार की नीतियों से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे लोगों का भरोसा लगातार बढ़ा है। विधायक ने दावा किया कि आगामी चुनावों में भी जनता विकास और सुशासन के पक्ष में अपना समर्थन देगी।विधायक ने विभिन्न राज्यों के चुनावी माहौल का जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में एनडीए के प्रति सकारात्मक वातावरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कई राज्यों में एनडीए को मजबूत जनसमर्थन मिलेगा।

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य लालबहादुर महतो, सतेंद्र कुशवाहा, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार उर्फ गुड्डू सिंह कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, राहुल मेहता, आदर्श मौर्या, पंकज कुशवाहा, विशेश्वर महतो, नीतीश कुशवाहा, निप्पू सिंह, देवलाल सिंह, पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, काजू मेहता और सुभाष महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।अंत में विधायक ने क्षेत्रीय विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का भरोसा दिलाया और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

