साईकिल सवार मजदूर को लूटने आए थे पांच लूटेरे मारी थी गोली, गिरफ्तार आर्म्स बरामद

साईकिल सवार मजदूर को लूटने आए थे पांच लूटेरे मारी थी गोली, गिरफ्तार आर्म्स बरामद

- तीन असलहें, पांच कारतूस व चोरी की बाइक बरामद

- 24 मई की रात मंगरांव निवासी कामगर को लूट के दौरान मारी गई थी गोली

केटी न्यूज/बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र के संगरांव मंगराव पथ पर जमुना पोखरा के पास 24 मई की रात चौसा पॉवर प्लांट कर्मी को लूट के दौरान गोली मारने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुल पांच लूटेरों को पकड़ने के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक, तीन असलहे व पांच कारतूस भी बरामद कियें हैं। बरामद बाइक भी चोरी की हैं। लूटेरों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इनके अपराधिक रिकार्ड को खंगालने में जुट गई हैं। सूत्रों की मानें तो इनकी स्वीकारोक्ति पर लूट तथा छिनतई की कई घटनाओं का उद्भेदन हो सकता है। रविवार को एसपी मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुल पांच अपराधियों को पकड़ा गया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, तीन असलहें तथा पांच जिंदा कारतूस मिले हैं।

एसपी ने बताया कि जो बाइक घटना में इस्तेमाल की गई थी उसे लूटेरों ने रामगढ़ थाना क्षेत्र से चुराया था। गिरफ्तार अपराधियों में राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी विवेक राजभर पिता उमाशंकर राजभर, गजधरा गांव के शिवम पाठक पिता जितेन्द्र पाठक, नागपुर के मनोज कुमार उर्फ गोलू पिता बुद्धिराम पासवान, इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी मोहित राय पिता कृष्णबिहारी राय तथा इन्हें हथियार व गोली मुहैया कराने वाले राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी सागर राय पिता स्व कृष्णकांत राय को गिरफ्तार किया गया हैं। 

स्पेशल टीम ने किया गिरफ्तार, मिलेगा ईनाम

एसपी ने बताया कि लूट के दौरान मजदूर को गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही एक स्पेशल टीम गठित कर लूटेरों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया गया था। टीम में राजपुर थानाध्यक्ष युसुफ अंसारी, डीआईयू प्रभारी राजेश मालाकार तथा राजपुर थाना व डीआईयू के कुछ सिपाहियों को शामिल किया गया था। इस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान व मुखबिरों के सहायता से राजपुर थाना क्षेत्र के रोहिणी भान गांव के पास से चार लूटेरों को गिरफ्तार किया।

उनके पास से घटना में उपयोग की गई बाइक व तीन असलहंे तथा पांच गोली मिलें। पूछताछ के दौरान चारों ने बताया कि डिहरी के सागर राय ने उन्हें हथियार व गोली दिया था। इसके बाद सागर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि इस मामले के उद्भेदन में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

लूट का विरोध करने पर मजदूर को मारी थी गोली 

बता दें कि राजपुर थाना क्षेत्र मंगरांव निवासी राजेन्द्र राजभर का पुत्र हरेराम राजभर चौसा पॉवर प्लांट में मजदूरी करता हैं। 24 मई की रात वह अपनी ड्यूटि पूरी कर साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। संगराव मंगराव पथ पर जमुना पोखरा के पास पहले से घात लगाए खड़े चार की संख्या में लूटेरों ने उसकी साइकिल रूकवा उसका मोबाईल तथा अन्य सामान लूटने का प्रयास करने लगे। लेकिन हरेराम उनसे भीड़ गया तथा एक लूटेरा को पकड़ लिया। तब दूसरे लूटेरें ने कमर से पिस्टल निकाल उसके दाहिने हाथ पर गोली मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद लूटेरें भाग निकले थे। इसकी जानकारी मिलते ही रात में ही राजपुर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया था। लेकिन उस रात लूटेरें नहीं पकड़े गए।