केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल जारी फूंका पुतला मुर्दाबाद के लगाए नारे

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में उबाल जारी फूंका पुतला मुर्दाबाद के लगाए नारे

- कार्यकर्ताओं को अपमानित करने का लगा आरोप, अश्विनी चौबे बक्सर छोड़ो के भी लगे नारे

केटी न्यूज/डुमरांव

भाजपा में जारी अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। रविवार को कोरानसराय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ही स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का पुतला दहन किया। इसके पहले पूर्व संगठन विस्तारक संतोष दूबे के नेतृत्व में उनके पुतले को कोरानसराय बाजार में भ्रमण कराया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता अश्विनी चौबे बक्सर छोड़ो तथा कार्यकर्ताओं का अपमान नहीं सहेंगे जैसे नारे लगा रहे थे। इसके बाद कोरानसराय चौक पहुंच कार्यकर्ताओं ने सांसद के पुतले में आग लगा दिया। अपने संबोधन में पूर्व संगठन विस्तारक श्री दूबे ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। ये कार्यकर्ताओं का बराबर अपमान कर रहे हैं तथा उन्हें कभी भागीरथी में फेंकने तो कभी बंगाल की खाड़ी में डालने की बात कह रहे है।

उन्होंने कहा कि 25 मई को बक्सर में आयोजित पार्टी के जिला कार्यसमिति बैठक में कमलनयन पांडेय नामक कार्यकर्ता के साथ सांसद के सामने ही उनके गुंडों द्वारा पिटाई की गई। जबकि वे मंच पर चुपचाप उसे पिटते देखते रहे। श्री दूबे ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि उनके इशारे पर ही कार्यकर्ता की पिटाई की गई थी। वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर तिवारी ने कहा कि भाजपा की जिला कार्यसमिति में राजद व वामपंथी विचारधारा वाले लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है।

उन्होंने पूरी जिला कमिटी को भंग कर नई कमिटि का गठन करने तथा 2024 में अश्विनी चौबे के जगह किसी दूसरे को पार्टी का उम्मीद्वार बनाए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लोग अपनी मांगों से प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व को अवगत करा चुके है। पुतला दहन कार्यक्रम में धर्मेन्द्र तिवारी, सतीश राय, बिपीन बिहारी सिंह, चंद्रकांत तिवारी, विनोद शर्मा, सत्येन्द्र दूबे, धीरज पाठक, रंजन सिंह, राहुल दूबे, सुजीत कुमार सिंह, अभय सिंह, संतोष चंद्र राय, राकेश कुमार गौतम, छोटन दूबे, हैपी दूबे, दिलीप पंडित समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।