पुराना भोजपुर में हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

पुराना भोजपुर में हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

विंध्याचल राय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं व मोमेंटो दे किया सम्मानित

केटी न्यूज/डुमरांव

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिले में पहली बार आगमन पर भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का डुमरांव नगर व ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुराना भोजपुर चौक पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता विंध्याचल राय के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। मौके पर मौजूद युवा कार्यकर्ताओं ने काफी उमंग और उल्लास के साथ प्रदेश अध्यक्ष के समर्थन में नारे लगाए, जिसको देख प्रदेश अध्यक्ष अपनी गाड़ी से

उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गए। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। वहीं अधिवक्ता विंध्याचल राय ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को अंग वस्त्र व माला पहनाकर तथा बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान अड़गड़ानंद आश्रम डुमरांव द्वारा उन्हें यथार्थ गीता भी भेंट की गई। कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को पार्टी का भविष्य बताते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और इस शानदार स्वागत के लिए आभार जताते हुए बक्सर के लिए रवाना हो गए। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने वालों में

नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बब्लू पाठक, शक्ति राय, दीपक यादव, नगर महामंत्री रोहित सिंह, विजय कुमार, नगर मंत्री मुखिया कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष धनंजय पाण्डेय, गोल्डेन पाण्डेय, तिलकधारी मिश्र, दिलीप श्रीवास्तव, राजू केशरी, पवन कुमार, मंतोष सिंह, राकेश कुंदन, हेमंत कुमार, मो सलीम, रमेश सिंह कुशवाहा, राजकिशोर सिंह, विपुल सिंह सहित सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे।