Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

जरूरतमंदों की सहायता है सबसे बड़ा धर्म - विधायक

जरूरतमंदों की सहायता है सबसे बड़ा धर्म - विधायक

- स्व. जगदीश प्रसाद के पावन स्मृति में 200 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

केटी न्यूज/डुमरांव

जे .पी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा स्व. जगदीश प्रसाद की पावन स्मृति में शनिवार को 200 चयनित जरूरतमंदो के बीच मुप्त कंबल का बितरंण किया गया। यह वितरण रोटरी जगदीश आई अस्पताल परिसर में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डुमरांव विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने अपने हाथों कंबल का वितरण किया। इस दौरान विधायक ने स्व. जगदीश प्रसाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जरूरतमंदो के बीच प्रति वर्ष जेपी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा कंबल व साड़ी वितरण के साथ ही मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन किया जाता है। इस प्रकार के समाजिकता के कार्याे मे अपनी सहभागिता पर मुझे गर्व है। विधायक ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। उन्होंने स्व. जगदीश प्रसाद के पुत्र व ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रदीप जायसवाल के सामाजिक कार्याे की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं किसी भी गरीब और लाचार लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल भेजता हूं, यहां उनका मुफ्त में ऑपरेशन हो जाता है, इसके लिए हॉस्पिटल के प्रबंधक को धन्यवाद देता हूं। 

वही, ट्रस्टी प्रदीप जायसवाल ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूज्य पिताजी के याद में हॉस्पिटल की स्थापना किया गया है। जहां जरूरतमंद लोगों के आंखों का मुफ्त इलाज और मोतियाबिंद का आपरेशन किया जाता है। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला उप शाखा डुमरांव के सचिव मोहन गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, राकेश सोनी, कमलेश सिंह, मनोज केशरी, नगर परिषद चेयेरमैन प्रतिनिधि सुमित गुप्ता, रामबहादूर सिंह, रोहित जायसवाल, रमेश केशरी, संजय दयाल, रामनाथ तिवारी, संजय तिवारी, विनोद वर्मा, अंबरीश पाठक, विन्ध्याचल ओझा, राजू केशरी, विक्की केशरी, अजीत जायसवाल, अनुराग मिश्रा और हॉस्पिटल के सभी स्टाफ मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।