Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार
Keshav Times

कोचिंग सेंटर में मनचलों ने की मारपीट, तीन लोग घायल

करगहर बाजार के एक कोचिंग सेंटर में मनचलों ने घुसकर कोचिंग संचालक और दो छात्राओं की बुरी तरह पिटाई की। घटना के बाद मनचलों ने धमकी दी कि यदि मामला पुलिस में गया, तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

कोचिंग सेंटर में मनचलों ने की मारपीट, तीन लोग घायल

केटी न्यूज़/करगहर (रोहतास)

करगहर बाजार के एक कोचिंग सेंटर में मनचलों ने घुसकर कोचिंग संचालक और दो छात्राओं की बुरी तरह पिटाई की। घटना के बाद मनचलों ने धमकी दी कि यदि मामला पुलिस में गया, तो गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। इस मारपीट में शिक्षक नीतीश कुमार और छात्राएं चांदनी कुमारी तथा जाया कुमारी घायल हो गईं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

घटना के संबंध में कोचिंग संचालक और घायल छात्रों ने 6 नामजद और 10 अज्ञात मनचलों के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। एक घायल छात्रा ने बताया कि कुछ लड़के रोजाना कोचिंग आते समय लड़कियों पर फब्तियां कसते थे, लेकिन छात्राएं चुपचाप इसे सहन करती थीं। सोमवार को एक लड़के की अभद्र टिप्पणी ने उनके धैर्य का बांध तोड़ दिया, जिसके बाद उन्होंने विरोध किया। उस समय मनचले चुप रहे, लेकिन बाद में अपने दोस्तों के साथ लौट आए और फिर से बदतमीजी करने लगे।

कोचिंग संचालक ने जब उनका विरोध किया और बाहर जाने के लिए कहा तो उनलोगों ने शिक्षक और अन्य बच्चों के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट की इस घटना में शिक्षक और एक छात्रा को गंभीर चोटें आई है। जाते-जाते मनचलों ने मुकदमा दर्ज न करने की भी धमकी दी। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।