महागठबंधन की सरकार बनी तो सभी महिलाओं को प्रतिमाह मिलेगा 2500 रूपए - डॉ. मनोज पांडेय

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटि के निर्देशानुसार शुक्रवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटि द्वारा मां-बहन सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने किया।

महागठबंधन की सरकार बनी तो सभी महिलाओं को प्रतिमाह मिलेगा 2500 रूपए - डॉ. मनोज पांडेय

- बक्सर में कांग्रेस ने किया मां-बहन सम्मान योजना की शुरूआत

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटि के निर्देशानुसार शुक्रवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटि द्वारा मां-बहन सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने किया।

अपने संबोधन में डॉ पांडेय ने कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो प्रत्येक महीने सभी महिलाओं को 2500 रूपए मानदेय की राशि खाते में दी जाएगी। जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं प्रदेश में महिला सशक्तिकरण धरातल पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं को गरीबी से निकलने में यह योजना काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि महागठबंधन की यह योजना महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम है इससे न केवल बिहार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि गरीब महिलाओं को खर्च करने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे बिहार की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही हर जरूरतमंद महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 2500 रूपए का मानदेय राशि दी जाएगी।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिलोकी नाथ मिश्र, प्रो. पीके मिश्र, संजय कुमार पांडेयख्, संजय कुमार दूबे, रूनी देवी, रोहित उपाध्याय, कुमकुम देव अभय मिश्र, जयराम राम, बीरेंद्र राम, महिमा उपाध्याय समेत कई अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।