पुराना भोजपुर हरियाली जीविका में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर कार्यक्रमों की धूम मची रही। स्कूल, कॉलेज से लेकर राजनीतिक पार्टी और समाजिक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी क्रम में नप के विस्तारित क्षेत्र के पुराना भोजपुर के हरियाली जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ डुमरांव के नयाभोजपुर में संघ की अध्यक्ष पुष्पा देवी की अध्यक्षता में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन एसडीओ राकेश कुमार व प्रखंड जीविकोपार्जन विशेषज्ञ बलवीर सिंह ने किया।

केटी न्यूज/डुमरांव  

 इस अवसर पर एसडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिला सभी विभाग में कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। सरकार ने उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण देकर पुलिस विभाग, पंचायती राज सहित अन्य सरकारी विभागों में उच्च से निम्न पदों पर अपना परचम लहरा रही हैं। अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि आधी अबादी सभी क्षेत्र में अपना योगदान बखुबी निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र की महिला और जीविका दीदी एवं कैडर आत्मनिर्भर स्वावलंबन, स्वभिमान के साथ आर्थिक आजादी की ओर तेजी के साथ अग्रसर है। इसके आयोजन में रिंकी देवी, अंजू देवी, रीता कुमारी, मालती, सुनीता, बेबी शर्मा, नंदनी, नीलम, सरोज, मंजू, रिंकू, रमावती, रेखा, उषा सिकम अन्य मौजूद रही।