Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

गरीबों के जीवन की रक्षा करना हर मानव का कर्त्तव्य– एसडीएम

गरीबों के जीवन की रक्षा करना हर मानव का कर्त्तव्य– एसडीएम

केटी न्यूज/डुमरांव 

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। गरीबों के जीवन की रक्षा करना हर मानव का कर्तव्य है। सक्षम समाज थोड़ी सी भी मदद के लिए अपना कदम आगे बढ़ाये तो गरीब-असहायों के जीवन मे परिवर्तन हो सकता है। उक्त बातें डुमरांव एसडीएम कुमार पंकज ने अपने संबोधन में कहीं। डुमरांव में शनिवार को जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाजसेवी स्वर्गीय जगदीश प्रसाद की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कंबल वितरण समारोह में 111 गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन जगदीश प्रसाद आई हॉस्पिटल के प्रबंध ट्रस्टी रोटेरियन प्रदीप कुमार जायसवाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कंबल वितरण के साथ-साथ गरीबों को मुफ्त में आंखों का ऑपरेशन किया जाता है। वर्ष 2023-24 सत्र में करीब एक हजार गरीबों के मुफ्त आंखों का ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ मोहन गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन अजित जायसवाल ने किया। मौके पर डॉ शशांक शेखर, सुरेश सिंह, राजू राय, पारस सिंह, मंगल महेश, आरके उपाध्याय, अजय राय, राजू सिंह, संजय पांडेय, कमलेश सिंह, रमेश केशरी, भोला केशरी, प्रशांत जायसवाल, प्रमोद जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।