बक्सर में जन सुराज नेता रवि सिन्हा पर हमला, हमलावरों ने वाहन पर चलाए पत्थर

जिले के चर्चित युवा सामाजिक कार्यकर्ता व जन सुराज के नेता रवि सिन्हा पर गुरूवार को हमला किया गया है। यह हमला बक्सर-पटना फोरलेन पर दलसागर टोल प्लाजा के समीप नया भोजपुर थाना क्षेत्र में किया गया है।

बक्सर में जन सुराज नेता रवि सिन्हा पर हमला, हमलावरों ने वाहन पर चलाए पत्थर

केटी न्यूज/डुमरांव

जिले के चर्चित युवा सामाजिक कार्यकर्ता व जन सुराज के नेता रवि सिन्हा पर गुरूवार को हमला किया गया है। यह हमला बक्सर-पटना फोरलेन पर दलसागर टोल प्लाजा के समीप नया भोजपुर थाना क्षेत्र में किया गया है।

इस संबंध में रवि सिन्हा ने बताया कि वे अपनी चारपहिया वाहन से बक्सर से डुमरांव आ रहे थे। जैसे ही दलसागर के समीप स्थित टोल प्लाजा पार किए कि दो बाइक से पांच लड़के पहले से ही मुंह बांधकर खड़े थे और मेरी गाड़ी पर एक साथ चार पांच पत्थर से हमला कर दिए।

गाड़ी तेज था केवल एक ही पत्थर गाड़ी पर पड़ा। रवि का कहना है कि इस हमले से गाड़ी पलट भी सकता था। रवि ने बताया कि हमलावरों ने आगे से शीशा पर मारा था, पर वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण पत्थर गाड़ी के साइड में लगा है, जिससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 

उन्होंने इस घटना को समाज के लिए चिंतनीय बताया और कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। रवि सिन्हा ने कहा कि वे इस घटना की शिकायत नया भोजपुर थाने में करेंगे। बता दें कि जन सुराज पार्टी में रवि सिन्हा एक बड़ा नाम बन गया है तथा वे डुमरांव विधानसभा के प्रत्याशी की रेस में बने है। ऐसे में यह हमला कई सवाल खड़े कर रहा है। 

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक उन्होंन इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।