Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

केजरीवाल शराब घोटाले का करेंगे खुलासा

आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में ED की 6 दिन की रिमांड आज खत्म हो रही है।ED ने शराब घोटाले के मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ़्तार किया था।

केजरीवाल शराब घोटाले का करेंगे खुलासा
Arvind Kejriwal

केटी न्यूज़/दिल्ली

आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में ED की 6 दिन की रिमांड आज खत्म हो रही है।ED ने शराब घोटाले के मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ़्तार किया था।ED ने केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है।केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है और इस मौके पर उनकी पत्नी और बेटा भी कोर्ट रूम में मौजूद थे।आज दिल्ली हाईकोर्ट में भी एक याचिका पर सुनवाई होनी है जिसमें कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल ED की हिरासत में हैं वो अपनी सरकार नही चला सकते, इसलिये उनके इस्तीफे के लिए कोर्ट को ऑर्डर पास करना चाहिए। 

केजरीवाल शराब घोटाले का करेंगे खुलासा

दिल्ली के शराब घोटाला केस में ED ने अपनी जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है।27 मार्च को आम आदमी पार्टी की गोवा यूनिट के अध्यक्ष अमित पालेकर समेत 4 लोगों को ईडी ने समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

केजरीवाल शराब घोटाले का करेंगे खुलासा

 

केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कल एक वीडियो संदेश में दावा किया था कि उनके पति आज गुरुवार को कोर्ट में शराब घोटाला केस को लेकर ‘बड़ा खुलासा’ और सबूत पेश करेंगे।सुनीता केजरीवाल ने ये भी दावा किया कि ED के कई छापों में एक पैसा भी नहीं मिला।आगे उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बहादुर, देशभक्त और सच्चे इंसान हैं।सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से मुख्यमंत्री केजरीवाल के स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की है।

 

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।