केसठ का बेटा चंद्रजीत पाल राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित

जिले के केसठ गांव एक बार फिर इतिहास रचने के लिए सुर्खियों में है। छोटे से इस गांव ने बड़े गर्व का पल देखा जब गांव के होनहार छात्र चंद्रजीत पाल का चयन राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के लिए हुआ। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

केसठ का बेटा चंद्रजीत पाल राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित

-- गांव में हर्ष का माहौल, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने किया भव्य स्वागत

केटी न्यूज/केसठ  

जिले के केसठ गांव एक बार फिर इतिहास रचने के लिए सुर्खियों में है। छोटे से इस गांव ने बड़े गर्व का पल देखा जब गांव के होनहार छात्र चंद्रजीत पाल का चयन राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के लिए हुआ। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

चंद्रजीत पाल के गांव लौटने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रखंड उप प्रमुख मंटू, शिक्षक लालाबाबू कुशवाहा, शिक्षक मुन्ना, ज्ञानीजी, रामेश्वर पाल समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने फूल-मालाओं से  इस प्रतिभाशाली छात्र को सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चंद्रजीत पाल के पिता धर्मेंद्र पाल, जो निजी स्कूल का संचालन करते हैं,

ने कहा कि उनका बेटा शुरू से ही टैलेंटेड था। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा मेरा बेटा राष्ट्रीय स्तर पर न केवल इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित हुआ है, बल्कि अन्य तीन बड़े एग्जाम भी सफलतापूर्वक पास कर चुका है। यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं सभी अभिभावकों से कहना चाहूंगा कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और उन्हें प्रेरित करें।

चंद्रजीत ने अपनी सफलता का श्रेय पिता को देते हुए कहा कि उनके पिता ही उनके रोल मॉडल हैं। उन्होंने कहा पिताजी ने हमेशा मुझे मार्गदर्शन दिया और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उनकी वजह से ही आज मैं इस मुकाम पर हूं।गौरतलब है कि इस वर्ष बिहार से केवल 11 बच्चों का चयन इस कॉलेज में हुआ है,

जिनमें से एक केसठ गांव का चंद्रजीत भी शामिल है। यह उपलब्धि गांव के लिए ही नहीं, पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। ग्रामीणों ने कहा कि चंद्रजीत की सफलता से अब केसठ के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी बड़े सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करेंगे।