Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी किन्नर की मौत

सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी किन्नर की मौत

इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसने तोड़ा दम

केटी न्यूज/आरा

जिले के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा के पास आरा-पटना हाईवे पर गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी एक किन्नर की मौत हो गयी। इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृत किन्नर पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कालिया चौक थाना क्षेत्र के सियापुर चासपाड़ा गांव निवासी नूर मोहम्मद की 38 वर्षीया

सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी किन्नर की मौत

पुत्री सोनू शेख उर्फ शीला थी। वह करीब डेढ़ वर्षो से आरा में रहती थी। वह एक बैंड पार्टी में डांसर थी और शादी-विवाह अन्य कार्यक्रमों में नाचती-गाती थी। इधर, किन्नर काजल ने बताया कि उन लोगों को कोईलवर थाने के जरिए सूचना मिला कि एक किन्नर सड़क हादसे में जख्मी हो गयी है। टाउन थाना की पुलिस द्वारा उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में

सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी किन्नर की मौत

भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। उस आधार वह अन्य साथियों के साथ सदर अस्पताल पहुंची। अस्पताल आने पर वह मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके बाद फोन कर शीला के घर वालों को सूचना दी गयी। उसके बाद पुलिस की ओर से उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृत किन्नर आपने तीन भाई और तीन बहनों में छोटी थी। उसके परिवार में मां सवेरा, तीन भाई और दो बहन है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।