पंचायत स्तरीय जेंडर फोरम की हुई बैठक, लैंगिक समानता पर दिया गया जोर
केसठ पंचायत सरकार भवन सभागार के प्रांगण में रविवार को वर्तमान व सुनहरे भविष्य के लिए लैंगिक समानता विषय पर जीविका-जेंडर एकीकरण कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय जेंडर फोरम बैठक सह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव खीरू कुमार द्वारा किया गया।

केटी न्यूज/केसठ।
केसठ पंचायत सरकार भवन सभागार के प्रांगण में रविवार को वर्तमान व सुनहरे भविष्य के लिए लैंगिक समानता विषय पर जीविका-जेंडर एकीकरण कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय जेंडर फोरम बैठक सह ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव खीरू कुमार द्वारा किया गया।बैठक में समाज में महिला-पुरुष समानता, महिलाओं के अधिकार, आत्मनिर्भरता तथा सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों व जीविका दीदियों को लैंगिक भेदभाव मिटाने और समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।

मुखिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, एक सशक्त और विकसित समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी है। जब तक बेटा-बेटी में भेदभाव समाप्त नहीं होगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। हमारी पंचायत लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।वहीं पंचायत सचिव ने जागरूकता पर बल देते हुए कहा, जेंडर एकीकरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना है। बाल विवाह, घरेलू हिंसा और भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में जीविका दीदियों और समाज के हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।इस अवसर पर उप मुखिया अमितेश कुमार गुप्ता, विकास मित्र रूबी कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय बारी, असलन खान समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदियां एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


