Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

अगलगी से लगभग 5 सौ बीगहा गेहूं की फसल जलकर हुई बर्बाद

अगलगी से लगभग 5 सौ बीगहा गेहूं की फसल जलकर हुई बर्बाद

केटी न्यूज़। नावानगर 

अगलगी से लगभग 5 सौ बीगहा गेहूं की फसल जलकर हुई बर्बाद

स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव के बधार से उठी आग की लपटे गिरिधर बरांव के बधार तक पहुंच गई थी। जिससे दोनों गांव के लगभग 5 सौ बीघा में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई है। अगलगी की घटना सोमवार दोपहर की है। इधर गेहूं फसल में आग लगने कि सूचना किसानों ने अग्निशामक कार्यालय एवं वरीय अधिकारी को दिया।

अगलगी से लगभग 5 सौ बीगहा गेहूं की फसल जलकर हुई बर्बाद

साथ ही आग पर काबू पाने में किसान जुट गए। इधर सूचना पर तीन अग्निशामक वाहन अगलगी स्थल पर पहुंच गई। जिसके बाद अग्निशमन दल के कर्मियों के साथ किसानों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब जाकर कई किसानों ने राहत की सांस लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस अगलगी में दोनों गांव के छोटे बड़े दर्जनों किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई है।

अगलगी से लगभग 5 सौ बीगहा गेहूं की फसल जलकर हुई बर्बाद

सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी ने जली फसल का मुआयना कर पीड़ित किसानों की सूची तथा क्षति का ब्योरा लेने में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार इस घटना में भगवतपुर के उमेश उपाध्याय का 4 बीघा, कमलापति दुबे का 12 बीघा,उमाकांत दुबे का 10 बीघा,श्रीभगवान दुबे का 14 बीघा, उमेश उपाध्याय का 4 बीघा, शशांक दुबे का 4 बीघा,चलहनचक के राजेंद्र पांडेय, रामावतार पांडेय, रामसुंदर पांडेय, लालदेव पांडेय,

अगलगी से लगभग 5 सौ बीगहा गेहूं की फसल जलकर हुई बर्बाद

गिरधर बरांव बधार के शिवपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह 5 का बीघा, कमेंद्र सिंह का 5 बीघा, जवाहरलाल का 2 बीघा सहित कई अन्य किसानों की खड़ी फसल जग गई है। इधर जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार उर्फ राजू यादव ने बताया कि भगवतपुर गांव के बधार में लगी आग तेज हवा के साथ गिरिधर बरांव गांव के बधार में पहुंच गई थी।

अगलगी से लगभग 5 सौ बीगहा गेहूं की फसल जलकर हुई बर्बाद

इस अगलगी में लगभग पांच सौ बीगहा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई है। उन्होंने अंचल प्रशासन से तत्काल पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।