Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

बैरिया में बोलेरो की चपेट में आकर एक युवक की मौत, दूसरा घायल

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरी के पास शुक्रवार शाम बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बैरिया में बोलेरो की चपेट में आकर एक युवक की मौत, दूसरा घायल

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया।  बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरी के पास शुक्रवार शाम बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के दलजीत टोला गांव के पंकज गुप्त (20) और भोला प्रसाद (18) बाइक से अपने गांव से बैरिया जा रहे थे। जैसे ही वे मठ योगेंद्र गिरी के पास पहुंचे, एक एनएचआई की अंडरटेकिंग बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। यहां भोला प्रसाद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पंकज गुप्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने बोलेरो और बाइक को कब्जे में ले लिया, लेकिन बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। बैरिया थाना के एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।