सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत

केटी न्यूज/औरंगाबाद

नेशनल हाईवे - 139 पर जनता कॉलेज मोड़ के समीप रविवार की शाम सात बजे सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के हरिहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलौदर गांव निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिवार के साथ औरंगाबाद में रहता था। शनिवार को वह अपने गांव आया हुआ था।

गांव से औरंगाबाद जाने के क्रम में उक्त स्थल पर दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची अंबा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 उक्त स्थल पर अक्सर होती है दुर्घटना - 

सड़क के बीच में गढ़ा होने के कारण अक्सर उक्त स्थल पर दुर्घटनाएं होती रहती है। पूर्व में भी ऐसी कई दुर्घटनाएं हुई है जिसमें कई लोगों की जान गई है। नेशनल हाईवे के बीचो-बीच गढ़ा होने के कारण वाहन चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो देते हैं। जो दुर्घटना का कारण बन जाता है। स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार इस मामले को उठाया गया है परंतु प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल नहीं की गई।