Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की विरासत को याद करने का अवसर बनी पंडित बिंदेश्वरी दूबे की 105वीं जयंती

भारतीय राजनीति में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिंदेश्वरी दूबे की 105वीं जयंती बक्सर में लोकतांत्रिक मूल्यों के स्मरण और संकल्प के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने उनके विचारों और संघर्षशील जीवन को आज के दौर के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की विरासत को याद करने का अवसर बनी पंडित बिंदेश्वरी दूबे की 105वीं जयंती

केटी न्यूज/बक्सर

भारतीय राजनीति में सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिंदेश्वरी दूबे की 105वीं जयंती बक्सर में लोकतांत्रिक मूल्यों के स्मरण और संकल्प के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने उनके विचारों और संघर्षशील जीवन को आज के दौर के लिए प्रेरणास्रोत बताया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की। सभा की शुरुआत पंडित बिंदेश्वरी दूबे के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की विरासत को याद करने का अवसर बनी पंडित बिंदेश्वरी दूबे की 105वीं जयंती

अपने संबोधन में डॉ. पांडे ने कहा कि पंडित बिंदेश्वरी दूबे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाले जननेता थे। उन्होंने सत्ता को व्यक्तिगत स्वार्थ का साधन नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा का माध्यम बनाया।डॉ. पांडे ने कहा कि स्व. दूबे का मुख्यमंत्री कार्यकाल प्रशासनिक दृढ़ता, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी सोच के लिए आज भी याद किया जाता है। किसानों, मजदूरों और वंचित तबकों के अधिकारों के लिए उनकी निर्भीक आवाज कांग्रेस की वैचारिक पहचान को मजबूत करती है। वर्तमान समय में जब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं, तब उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।

लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की विरासत को याद करने का अवसर बनी पंडित बिंदेश्वरी दूबे की 105वीं जयंती

सभा में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में पंडित बिंदेश्वरी दूबे की भूमिका, उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कांग्रेस की वैचारिक चेतना के प्रतीक हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के संजय कुमार दुबे ने किया।श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता त्रिजोगी नारायण मिश्रा, फरीद अहमद, राकेश यादव, अजय यादव, धनवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की विरासत को याद करने का अवसर बनी पंडित बिंदेश्वरी दूबे की 105वीं जयंती

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।