दिल्ली की इस जगह पर हो रही है पार्किंग में धोखाधड़ी

इन जगहों पर गाड़ी पार्क करते हुए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।यहां पार्किंग की आड़ में कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं।

दिल्ली की इस जगह पर हो रही है पार्किंग में धोखाधड़ी
NDMC Parking

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

आप अगर कनॉट प्लेस और उसके आस-पास के इलाकों में जा रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है।इन जगहों पर गाड़ी पार्क करते हुए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।यहां पार्किंग की आड़ में कुछ लोग अवैध वसूली कर रहे हैं। खुद NDMC अधिकारियों ने इसका खुलासा किया है।इस मामले में पुलिस को शिकायत भी दी गई है। इस शिकायत पर कनॉट प्लेस पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया है।

इस मामले में NDMC के पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम डिपार्टमेंट के असिस्टेंट इंजीनियर  ने पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि NDMC ने एक कंपनी को कनॉट प्लेस और उसके आस-पास के इलाकों में पार्किंग चलाने के लिए कॉन्ट्रेक्ट दिया था। यह कॉन्ट्रेक्ट 9 अगस्त 2017 से 8 अगस्त 2024 तक के लिए था। NDMC ने पार्किंग साइट्स हैंडओवर करने के लिए कंपनी को कई नोटिस भेजे थे। मगर कंपनी ने साइट्स NDMC को नहीं दी। इसके चलते 9 अगस्त की आधी रात NDMC ने खुद साइट्स पर कब्जा ले लिया। कब्जे की विडियोग्राफी भी करवाई गई थी। मगर कंपनी एजेंटों ने जबरन पार्किंग साइट्स पर कब्जा करने का प्रयास किया।

यही नहीं आरोप है कि भी है कि आरोपी NDMC अधिकारियों को इन साइटों के संचालन में बाधा डालने लगे। यही नहीं वह वहां आने वाले बेखबर लोगों से अवैध रूप से पार्किंग वसूल रहे हैं। आरोप है कि ऐसा करने से रोकने पर वह लडाई-झगड़ा तक करने लगते हैं। यह शिकायत देते हुए NDMC अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की गुहार लगाई थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी व अन्य धारा में केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।