Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

नरेंद्र मोदी सरकार ने सचिव स्तर पर किया बड़ा फेरबदल

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2024 के ठीक अगले दिन सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने  सचिव स्तर पर किया बड़ा फेरबदल
PM Modi

केटी न्यूज़/दिल्ली

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2024 के ठीक अगले दिन सचिव स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है।आरके सिंह को केंद्र सरकार ने नया रक्षा सचिव नियुक्त किया है।देश के वर्तमान रक्षा सचिव अरमानी गिरधर के रिटायर होने के बाद 31 अक्टूबर को आरके सिंह नए रक्षा सचिव का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, के श्रीनिवास आवास एवं शहरी सचिव बनाये गये हैं। इसके अलावा विवेक जोशी को कार्मिक सचिव का प्रभार दिया गया है। इनके अलावा भी कई नए अधिकारियों के विभागों में फेरबदल हुआ है। 

नरेंद्र मोदी सरकार ने  सचिव स्तर पर किया बड़ा फेरबदल

अभी तक करीब 20 सचिव के विभागों को बदला गया है। पुण्य सलिल श्रीवास्तव को नए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव का प्रभार दिया गया है। वहीं, दीप्ति उमाशंकर राष्ट्रपति की सचिव बनी हैं। नागराजू मद्दिराला को वित्तीय सेवा सचिव नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय में स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर के रूप में राजेश कुमार सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसके अलावा नियुक्ति समिति ने रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव के रूप में संजीव कुमार की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने  सचिव स्तर पर किया बड़ा फेरबदल

आईएएस मनोज गोविल को व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय में सचिव बनाया गया है।  आईएएस वंदना गुरनानी को सचिव,कैबिनेट सचिवालय नियुक्ति किया गया है। आईएएस नीलम शम्मी राव को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आईएएस दीप्ति गौड़ मुखर्जी को कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।