रामनवमी को लेकर केसठ नया बाजार में तैयारियां तेज, झंडों से सजी मुख्य सड़क
प्रखंड क्षेत्र के नया बाजार में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पर्व के स्वागत में स्थानीय युवाओं ने मुख्य सड़क को आकर्षक ढंग से सजाकर पूरे बाजार क्षेत्र को उत्सवी रंग में रंग दिया है। सड़क के दोनों ओर बजरंगी पटाखे के रंग-बिरंगे झंडे लगाए गए हैं, जिससे इलाके का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया है।
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड क्षेत्र के नया बाजार में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पर्व के स्वागत में स्थानीय युवाओं ने मुख्य सड़क को आकर्षक ढंग से सजाकर पूरे बाजार क्षेत्र को उत्सवी रंग में रंग दिया है। सड़क के दोनों ओर बजरंगी पटाखे के रंग-बिरंगे झंडे लगाए गए हैं, जिससे इलाके का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया है।सजावट कार्य में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। राजेश, मनीष, शिवम्, बबली, दीपक, बजरंगी, राहुल कुमार और राहुल गुप्ता सहित कई युवाओं ने मिलकर पूरे बाजार को सुसज्जित करने में अहम भूमिका निभाई।

युवाओं का कहना है कि रामनवमी उनके लिए आस्था और उत्साह का पर्व है, जिसे भव्य रूप से मनाने के लिए वे हर वर्ष इस तरह की तैयारियां करते हैं।स्थानीय लोगों ने भी युवाओं के इस प्रयास की सराहना की है। उनका कहना है कि इस प्रकार की सजावट से न केवल बाजार की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह का संचार होता है। शाम के समय रोशनी और झंडों की सजावट से पूरा बाजार आकर्षण का केंद्र बन गया है।प्रशासन की ओर से भी शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। कुल मिलाकर, नया बाजार में रामनवमी को लेकर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन चुका है।

