डुमरांव में इंटर रिजल्ट का जश्न, छात्राओं ने रचा सफलता का इतिहास

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम ने डुमरांव अनुमंडल को गौरवान्वित कर दिया है। इस बार के नतीजों में खास बात यह रही कि छात्राओं ने तीनों संकायों कला, विज्ञान और वाणिज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और हर ओर मेधावी छात्रों की चर्चा हो रही है।

डुमरांव में इंटर रिजल्ट का जश्न, छात्राओं ने रचा सफलता का इतिहास

__ कला, विज्ञान और वाणिज्य—तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा, संगम और स्नेहा बनीं जिले की टॉपर

केटी न्यूज/डुमरांव

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम ने डुमरांव अनुमंडल को गौरवान्वित कर दिया है। इस बार के नतीजों में खास बात यह रही कि छात्राओं ने तीनों संकायों कला, विज्ञान और वाणिज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और हर ओर मेधावी छात्रों की चर्चा हो रही है।कला संकाय में कोरान सराय प्लस टू हाई स्कूल की छात्रा संगम कुमारी ने 500 में 466 अंक प्राप्त कर बक्सर जिले में पहला स्थान हासिल किया।

साधारण किसान परिवार से आने वाली संगम ने अपनी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना है।वहीं, मुगांव के आयुष कुमार ने 465 अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्वअध्ययन को दिया और भविष्य में भी इसी लगन से आगे बढ़ने की बात कही। इसी विद्यालय की ज्योति कुमारी ने 433 अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विज्ञान संकाय में हाई स्कूल लाखनडिहरा की छात्रा निशा कुमारी ने 458 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। शिक्षकों ने इसे मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।वाणिज्य संकाय में राज हाई स्कूल की छात्रा स्नेहा कुमारी ने 461 अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि रिमझिम कुमारी ने 454 अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।इस बार के परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।