
केटी न्यूज़/छपरा
जिले में बाढ़ ने लोगों के जीवन को संकट में डाल दिया है। सोनपुर, गड़खा, दिघवारा, छपरा सदर, रिविलगंज, दरियापुर और मांझी के लगभग 31 पंचायतें बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हैं। गंगा और सरयू का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकलकर ऊंचे स्थानों और सड़कों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। छपरा शहर में लोग चौकी के ऊपर चौकी रखकर खाना बना रहे हैं। शहर में बाढ़ के कारण आवागमन भी बेहद कठिन हो गया है, जिससे जोगिनिया कोठी से थाना चौक तक भारी जाम लग रहा है।
इस संकट की स्थिति को देखते हुए शनिवार को सोनपुर में प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई का आयोजन किया, जहां उन्हें भोजन प्रदान किया गया। इसके साथ ही, मेडिकल टीम ने बाढ़ से प्रभावित सिताब दियारा और रिविलगंज के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।