शत्रुघ्न सिन्हा कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

अब सोनाक्षी के पिता और बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आ रही है।

शत्रुघ्न सिन्हा कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती
Shatrughan Sinha

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के खूब चर्चे रहे।उनकी शादी के बाद अब सोनाक्षी के पिता और बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आ रही है।बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं।यहां उनकी माइनर सर्जरी की गई है। चुनाव प्रचार और अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के कारण वरिष्ठ एक्टर का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहा।

पिता के हाल चाल के लिए जब सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ अस्पताल गई थीं, तो उनके प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।अब खबर है कि एक्ट्रेस अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल गई थीं।इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है कि शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी, लेकिन कहा जा रहा है कि अभिनेता की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।शत्रुघ्न की लोकसभा जीत और सोनाक्षी की शादी के दोहरे जश्न के बाद ये सिन्हा परिवार के लिए यह थोड़ा परेशानी वाला क्षण है।बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के हेल्थ अपडेट जाने के लिए फैंस बेचैन है।