15 साल तक पुराना भोजपुर की कमान संभालने वाले शिव बच्चन सिंह यादव नहीं रहे, यादों में जीवित रहेगा उनका कार्यकाल

पुराना भोजपुर पंचायत की राजनीति और सामाजिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहे पूर्व मुखिया एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव बच्चन सिंह यादव का 88 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुराना भोजपुर समेत आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

15 साल तक पुराना भोजपुर की कमान संभालने वाले शिव बच्चन सिंह यादव नहीं रहे, यादों में जीवित रहेगा उनका कार्यकाल

केटी न्यूज/डुमरांव

पुराना भोजपुर पंचायत की राजनीति और सामाजिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहे पूर्व मुखिया एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिव बच्चन सिंह यादव का 88 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुराना भोजपुर समेत आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए श्रद्धांजलि दी।स्व. बलदेव सिंह यादव के पुत्र शिव बच्चन सिंह यादव ने करीब 15 वर्षों तक पुराना भोजपुर पंचायत के मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। लंबे कार्यकाल के दौरान वे ग्रामीणों से सीधे जुड़े रहे और पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ग्रामीणों के बीच उनकी पहचान ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में थी, जो लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए सक्रिय रहते थे।उनके राजनीतिक जीवन की एक महत्वपूर्ण कड़ी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुराना भोजपुर आगमन से भी जुड़ी रही। बताया जाता है कि उनके मुखिया रहने के दौरान इंदिरा गांधी पुराना भोजपुर पहुंची थीं। क्षेत्र के बुजुर्ग आज भी उस ऐतिहासिक प्रसंग को याद करते हैं। कांग्रेस से जुड़े रहे शिव बच्चन सिंह यादव ने पार्टी की गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय भूमिका निभाई।उनके निधन से परिवार में गहरा शोक है। वे अपने पीछे दो पुत्र अशोक सिंह व अमित सिंह और एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

शोक व्यक्त करने वालों में अशोक कुमार गुप्ता, बबलू उपाध्याय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि इस्लाम अंसारी, पूर्व चेयरमैन सुमित गुप्ता, वार्ड एक के पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, नंदजी सिंह, विनोद वर्मा, मुन्ना सिंह, उमेश यादव, बबलू यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे। लोगों ने कहा कि शिव बच्चन सिंह यादव का सहज व्यवहार, सामाजिक सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बना रहेगा।