अपनी गोद में लेकर सोई मां ने रात में दो मासूम बेटों की चाकू से काट दी गला, मौत

अपनी गोद में लेकर सोई मां ने रात में दो मासूम बेटों की चाकू से काट दी गला, मौत

- पति है सेना में जवान पत्नी रहती थी गांव तीन बच्चों में दो की हत्या

केटी न्यूज/गाजीपुर

कलयुगी मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़ों को निर्दयता पूर्वक चाकू से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। मासूमों का सिर धड़ से अलग कर दिया। जबकि इस कलयुगी मां की एक पुत्री बच गई। वारदात मरदह थाना क्षेत्र के हमीरपुर बिजौरा गांव में रात में घटी। कलयुगी मां द्वारा अपने ही बच्चों के निर्मम हत्या करने का मामला सुबह ज्ञात हुआ। घटना की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और दादा-दादी सहित समस्त परिवार का रो -रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण जन्म देने वाली मां को कोस रहे हैं।‌ सुबह घटना की सूचना पाते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेते हुए हत्या करने वाली मां को गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में बताया गया कि हमीरपुर निवासी रामबचन यादव एवं राजमती देवी के दो पुत्र हैं। उनमें अजित यादव जम्मू में सेना में तैनात है और दूसरा पुत्र अमित यादव घर पर रहता है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार सोने चला गया। अजित यादव की पत्नी नीतू यादव भी अपने तीनों बच्चों के हर्षित, गौरव  तथा परी के साथ सोने चली गई थी। उसके एक पुत्र की उम्र 10 मास तथा दूसरे की पांच वर्ष थी।

वहीं पुत्री की उम्र नौ वर्ष हे। सम्भवतः रात में ही किसी समय उसने अपने दुधमुंहे पुत्र तथा दूसरे पुत्र की चाकू से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। उसकी तिसरी औलाद परी बच गयी। इस दर्दनाक घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। बताया गया है कि नीतू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर एसपी ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही साथ परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया।