हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 5.57 ग्राम मादक पदार्थ किया बरामद

सोनवर्षा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक कथित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सोनवर्षा गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान गांव निवासी मो. लुकमान मियां के पास से 5.57 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 5.57 ग्राम मादक पदार्थ किया बरामद

केटी न्यूज/नावानगर

सोनवर्षा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक कथित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सोनवर्षा गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान गांव निवासी मो. लुकमान मियां के पास से 5.57 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी हेरोइन की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के गांवों में बेचने का काम करता था और मादक पदार्थ अपने पास रखकर सप्लाई करता था। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की लगातार नजर है और ऐसे धंधेबाजों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।