सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग फ़ोटो आई सामने

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कुछ घण्टों पहले फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग फ़ोटो आई सामने
Sonakshi Sinha Wedding

केटी न्यूज़/दिल्ली

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सोनाक्षी सिन्हा  और जहीर इकबाल कुछ घण्टों पहले फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं।कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज कर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है।इनकी शादी की रस्म पूरी हो चुकी है।इनके फैंस के लिए यह गुड न्यूज है।इनकी वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को उनकी शादी का तोहफा दिया है। कपल ने अपनी शादी का लुक शेयर कर अपनी वेडिंग ऑफिशियली अनाउंस कर दी है। कपल ने अपने अकाउंट से 3 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में जहीर इकबाल अपनी वाइफ का हाथ चूमते हुए नजर आ रहे हैं और सोनाक्षी के चेहरे पर एक बड़ी-सी हंसी देखी जा सकती है। वहीं, दूसरी फोटो बेहद खास है, इसमें कपल अपनी शादी के पेपर्स पर साइन करता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उनकी फैमिलीज उनके साथ दिखाई दे रही हैं।

अपनी इन तस्वीरों के साथ कपल ने नोट में लिखा है- आज ही के दिन, 7 साल पहले 23.06.2017 हमने एक दूसरे की आंखों में प्यार को देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमारा सभी चुनौतियों और जीत के जरिए मार्गदर्शन किया है। इस मोमेंट तक ले गया,जहां हम दोनों के परिवारों और हमारे भगवान के आशीर्वाद से अब हम पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, उम्मीद और एक-दूसरे संग सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए।

सोनाक्षी के वेडिंग लुक की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने रेड या पिंक या फिर पस्टेल लहंगा छोड़ क्रीम कलर चूज किया है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लहंगे को भी डिच कर दिया और साड़ी में ही शादी की। क्रीम चिकनकारी साड़ी में सोनाक्षी बेहद सिंपल और खूबसूरत लग रही हैं। सोने की चूड़ियां और बालों में गजरा लगाकर उन्होंने सिम्पलिसिटी की एक नई मिसाल पेश कर दी है।वहीं दूल्हे राजा भी वाइट कुर्ते-पाजामे में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।