जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, 130 विद्यालयों के 3200 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। यह प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। खेल आयोजन एम.पी. उच्च विद्यालय बक्सर, किला मैदान बक्सर एवं कला भवन बक्सर में संपन्न हो रहा है।इस प्रतियोगिता में अब तक 130 विद्यालयों के लगभग 3200 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं, जो विभिन्न विधाओं में अपना दमखम दिखा रहे हैं।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, 130 विद्यालयों के 3200 प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

-- एम.पी. हाई स्कूल, किला मैदान और कला भवन बने खेल के केंद्र

केटी न्यूज/बक्सर

खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। यह प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। खेल आयोजन एम.पी. उच्च विद्यालय बक्सर, किला मैदान बक्सर एवं कला भवन बक्सर में संपन्न हो रहा है।इस प्रतियोगिता में अब तक 130 विद्यालयों के लगभग 3200 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं, जो विभिन्न विधाओं में अपना दमखम दिखा रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन एम.पी. उच्च विद्यालय बक्सर में उप विकास आयुक्त आकाश कुमार चौधरी एवं अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता में भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 की औपचारिक घोषणा की।

इस अवसर पर विनीत कुमार, प्रभारी उपाधीक्षक (शारीरिक शिक्षा) सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बक्सर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अजय कुमार, गौरव सिंह, आलोक नारायण वत्स (वरीय उप समाहर्ता बक्सर) तथा प्रधानाध्यापक एम.पी. उच्च विद्यालय बक्सर भी उपस्थित रहे। मंच संचालन अशोक कुमार एवं अभिराम ने किया।

-- मार्च पास्ट ने बांधा समां

मार्च पास्ट में कैम्ब्रिज विद्यालय की बैंड पार्टी ने शानदार प्रस्तुति दी। इसकी जिम्मेदारी सत्येन्द्र कुमार, संजय कुमार एवं अश्विनी कुमार राय ने संभाली। देर शाम तक अलग-अलग खेल स्थलों पर मुकाबले जारी रहे। अब तक प्राप्त परिणाम के अनुसार बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग में कैम्ब्रिज स्कूल बक्सर विजेता और फाउंडेशन स्कूल बक्सर उपविजेता रहा। अंडर, 17 वर्ष बालक वर्ग में फाउंडेशन स्कूल बक्सर विजेता और कैम्ब्रिज स्कूल बक्सर उपविजेता रहा।

एथलेटिक्स (दौड़ प्रतियोगिता) अंडर 19 वर्ष बालक वर्ग (100 मीटर दौड़) में प्रथम स्थान रोहित कुमार यादव, प्लस टू उच्च विद्यालय अर्जुनपुर राजापुर, द्वितीय स्थान पर शिवम कुमार, कामेश्वर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरांव, तृतीय स्थान पर शिव शंकर कुमार, उच्च विद्यालय रणवीरपुर आया। वहीं, अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग (100 मीटर दौड़) में प्रथम स्थान पर आशमीन खातून, मध्य विद्यालय महदह, द्वितीय स्थान पर रागिनी पटेल प्लस टू उच्च विद्यालय सोनवर्षा तथा तृतीय पर प्रियांशु कुमारी, एम.पी. उच्च विद्यालय बक्सर चुनी गई।

जबकि अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग (100 मीटर दौड़) में प्रथम स्थान पर नैंसी केशरी, हेरिटेज स्कूल, द्वितीय स्थान पर श्रेया कुमारी, एम.पी. उच्च विद्यालय बक्सर तथा तृतीय स्थान पर तनिषा खातून, उच्च विद्यालय जगदीशपुर ने कब्जा जमाया। अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग (200 मीटर दौड़) में प्रथम दिव्या कुमारी, फाउंडेशन स्कूल बक्सर, द्वितीय रागिनी कुमारी, जवाहर मध्य विद्यालय बक्सर व तृतीय सलोनी कुमारी, कैम्ब्रिज स्कूल डुमरांव, अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग (200 मीटर दौड़) में प्रथम श्रेया कुमारी, एम.पी. उच्च विद्यालय बक्सर, द्वितीय प्रियंका कुमारी, उच्च विद्यालय कुकुढ़ा व तृतीय प्रिया कुमारी, उच्च विद्यालय सिकरौल लख।

अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग (400 मीटर दौड़) में प्रथम दिव्या कुमारी, फाउंडेशन स्कूल बक्सर, द्वितीय अनीशा कुमारी, जवाहर मध्य विद्यालय बक्सर व तृतीय नीतू कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चुन्नी, अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग (400 मीटर दौड़) में प्रथम तनिषा कुमारी, उच्च विद्यालय सिकरौल लख, द्वितीय पंछी कुमारी, एम.पी. उच्च विद्यालय बक्सर तथा तृतीय प्रियंका कुमारी, उच्च विद्यालय कुकुढ़ा ने बाजी मारी।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रोमांच फिलहाल जारी है। अगले दो दिनों में कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो और अन्य खेलों में विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।