ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशना ही हमरा लक्ष्य - अविनाश दत्त
बक्सर जिले के छोटे से गांव चुरामनपुर ने इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम में बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है। यहां संचालित दत्त क्लासेस के छात्रों ने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए बड़े शहरों का रुख करना जरूरी नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से गांव में रहकर भी ऊंची उड़ान भरी जा सकती है।
-- दत्त क्लासेस के सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण, 13 ने प्रथम श्रेणी में बनाई जगह
केटी न्यूज/बक्सर
बक्सर जिले के छोटे से गांव चुरामनपुर ने इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम में बड़ी उपलब्धि दर्ज कराई है। यहां संचालित दत्त क्लासेस के छात्रों ने यह साबित कर दिया कि सफलता के लिए बड़े शहरों का रुख करना जरूरी नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से गांव में रहकर भी ऊंची उड़ान भरी जा सकती है।दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दत्त क्लासेस की चुरामनपुर शाखा में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संस्थान के निर्देशक अविनाश दत्त ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश अब किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता और यह परिणाम उसी का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशना ही हमरा लक्ष्य है।इस वर्ष दत्त क्लासेस के सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की, जिसमें 13 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में स्थान बनाकर संस्थान और गांव का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में युवराज यादव ने 436 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि दीपक कुशवाहा (430), रोहित यादव (428) और शिवम वर्मा (400) ने भी शानदार अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा पूजा कुमारी (369), पियूष राम (360), रवि पाल (350), सूरज पासवान (344), संजना कुमारी (343), शिवम रावत (320), चांदनी कुमारी (313), निधि गुप्ता (306) और शिवम राय (300) सहित अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।इस अवसर पर शिक्षक अमित कुमार समेत कई अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। यह परिणाम न सिर्फ दत्त क्लासेस के लिए, बल्कि पूरे चुरामनपुर गांव के लिए गर्व का विषय बन गया है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।

