पहले चरण में बिहार की इन सींटो पर होगा खेला

बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोटिंग होनी है।

पहले चरण में बिहार की इन सींटो पर होगा खेला
Election

केटी न्यूज़/बिहार

19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जनता अपने मनपसंद उम्मीदवारों के लिए वोट डालेंगे।आज शुक्रवार को ईवीएम में उम्मीदवारों की किस्मत कैद हो जायेगी।बिहार की चार सीटों औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में वोटिंग होनी है।बिहार की इन सींटो का समीकरण क्या कहता है चलिये समझते हैं।

औरंगाबाद सीट

इस सीट पर एक बार फिर सुशील कुमार सिंह BJP से चुनाव लड़ रहे हैं।RJD के उम्मीदवार अभय कुशवाहा से उनका मुकाबला है।औरंगाबाद सीट से सुशील कुमार सिंह चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं।सुशील कुमार सिंह JDU से 2009 में चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।इसके बाद 2014-2019 में वह भाजपा के सांसद बने थे।

इस सीट का जातीय समीकरण 

राजपूत-2 लाख 

यादव -2.5लाख

कुशवाहा -2.5 लाख

मुस्लिम -1.5 लाख 

भूमिहार -1 लाख 

गया सीट

बिहार की हाई प्रोफाइल सीट में शुमार 'गया सीट' पर पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार जीतन राम मांझी चुनावी मैदान में उतरें हैं।उनकी दूसरी तरफ RJD उम्मीदवार और बिहार के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत टक्कर में हैं।NDA गठबंधन के तहत 'हम' के पाले में गया की सीट आई है।2014 में JDU के टिकट और 2019 में हम प्रत्याशी के रूप में जीतन राम मांझी इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।2014 और 2019 दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।JDU के विजय मांझी ने पिछले चुनाव में जीत हासिल की थी।इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार कुमार सर्वजीत पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

नवादा सीट

इंडिया गठबंधन के लिए नवादा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सबसे बड़ी चुनौती है।चुनाव 2019 में लोजपा से बाहुबली सूरजभान के भाई चंदन सिंह ने जीत हासिल की थी।इस बार BJP ने लोजपा से यह सीट ले ली।2014 में BJP से गिरिराज सिंह इस सीट से सांसद बने थे।RJD के उम्मीदवार दोनों बार नम्बर दो पर रहे।पिछली बार RJD से विभा देवी और 2014 में उनके पति राजबल्लभ प्रसाद ने चुनाव लड़ा था।इस बार BJP से विवेक ठाकुर और RJD से श्रवण कुमार आमने-सामने हैं।RJD से टिकट ना मिलने से नाराज विनोद यादव ने निर्दलीय ताल ठोंक दिया है।विनोद यादव पूर्व विधायक राजबल्लभ प्रसाद के छोटे भाई और नवादा की वर्तमान विधायक विभा देवी के देवर हैं।

जमुई सीट 

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा के खाते में NDA गठबंधन के तहत जमुई सीट आई है।अरुण भारती को इस बार लोजपा ने इस सीट से  चुनावी मैदान में उतारा है।अरुण चिराग पासवान के बहनोई हैं।चिराग पासवान के बहनोई हैं।चिराग पासवान 2014 और 2019 चुनावों में जमुई सीट से सांसद रहे।इस बार चिराग हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।इंडिया गठबंधन के तहत RJD से अर्चना रविदास इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं।दोनों उम्मीदवारों के लिए यह पहला चुनाव है।