24 घंटे पहले जेल से छुटा था किशोर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मचा कोहराम

24 घंटे पहले जेल से छुटा था किशोर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, मचा कोहराम

टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज के समीप की शनिवार की देर शाम की घटना

केटीन्यूज/आरा

 टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज स्थित गुमटी के पास शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोर की मौत हो गई। इलाज के लिए परिजनों के द्वारा उसे सदर अस्पताल आरा लाया जा रहा था। उसी दौरान किशोर रास्ते में ही मौत हो गई। मृत किशोर गौसगंज मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय अखिलेश कुमार था। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वैसे किसी नशीली इंजेक्शन लेने से मौत की चर्चा चल रही है। बताया जाता है कि किशोर बीते माह पांच अप्रैल को शराब पीने के मामले में जेल गया था। एक माह बाद शुक्रवार को ही वह जेल से छूट कर आया था।

शनिवार की शाम वह अपने मोहल्ले के ही कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था। वह गांगी पुल के नीचे बैठ अपने दोस्तों के साथ नशे का सुई ले रहा था। उसी दौरान संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव लेकर घर ले गए। इस मामले में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. ऋषि ने बताया कि किशोर  ब्रॉड डेड आया था। परिजनों ने बताया कि उसने कोई सुई लिया था, जो संभवतरू ड्रग्स का था। संभवतः उसी कारण उसकी मौत हुई होगी। इधर, किशोर की मौत उसके घर में कोहराम मचा है।